रेफ़रंस संस्थान, शिक्षा के भविष्य को नया रूप दे रहे हैं
Google for Education Reference Program, उन शिक्षण संस्थानों को मान्यता देता है जो सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए, टेक्नोलॉजी का नए और असरदार तरीकों से इस्तेमाल करते हैं. इस बारे में जानें कि Gemini, Google Workspace for Education, और Chromebook जैसे टूल इस्तेमाल करके, रेफ़रंस संस्थान किस तरह बदलाव ला रहे हैं. इसके अलावा, इन संस्थानों के अनुभव से सीखने के लिए इनसे सीधे तौर पर जुड़ें.
नए आइडिया खोजें, सीखें, और प्रेरणा पाएं
-
रेफ़रंस संस्थान ढूंढें
रेफ़रंस संस्थानों के दुनिया भर में फैले बड़े नेटवर्क को जगह और विशेषज्ञता के हिसाब से ब्राउज़ करें.
-
इनकी वजह से आए बदलावों के बारे में जानें
असल दुनिया के उदाहरणों से जानें कि रेफ़रंस संस्थानों ने Google for Education के टूल का इस्तेमाल कैसे किया है. Gemini जैसे किसी खास प्रॉडक्ट के हिसाब से फ़िल्टर करें. इससे आपको अपनी दिलचस्पी और ज़रूरत के हिसाब से सबसे काम के उदाहरण दिखेंगे.
-
इनसे जुड़ें और प्रेरणा पाएं
किसी रेफ़रंस संस्थान से सीधे जुड़ें और उसके सफ़र के बारे में ज़्यादा जानें. इसके अलावा, संस्थान का दौरा करने का समय तय करें, ताकि आपको यह समझने में मदद मिल सके कि सीखने-सिखाने की प्रोसेस को बेहतर बनाने के लिए, संस्थान के सबसे सही तरीकों को अपने स्कूल में कैसे लागू किया जा सकता है.
किंडरगार्टन से बारहवीं क्लास तक के संस्थानों के लिए
इस वर्ष के अंत में शुरू होने जा रही, भारत की Google AI Educator Series K-12 (किंडरगार्टन से कक्षा 12) और उच्च शिक्षा के सभी शिक्षकों के लिए NEP 2020 के अनुरूप, निःशुल्क AI साक्षरता प्रशिक्षण प्रदान करती है. अपनी व्यस्त दिनचर्या के अनुसार, Google के इन छोटे-छोटे सत्रों के माध्यम से आसानी से सीखें.
उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए
Gemini for Education के रेफ़रंस संस्थान की मान्यता ऐसे संस्थान को दी जाती है जो Google के एआई का बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल करता है. ये संस्थान, Gemini और NotebookLM को सीखने-सिखाने और रिसर्च के अपने तरीकों का अहम हिस्सा बनाकर, शिक्षा के क्षेत्र में इनोवेशन ला रहे हैं.
कुछ नया करने की प्रेरणा मिल रही है? अगला कदम उठाएं
Google for Education का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा पाने में मदद करने वाले अन्य संसाधन एक्सप्लोर करें.
Workspace for Education Plus को एक्सप्लोर करें
Google for Education के रेफ़रंस संस्थानों में इस्तेमाल की जाने वाली टेक्नोलॉजी के बारे में जानें
Gemini for Education को एक्सप्लोर करें
Gemini for Education के रेफ़रंस संस्थानों में इस्तेमाल होने वाले एआई के बारे में जानें
केस स्टडी देखें
दुनिया भर के स्कूलों की सफलता से जुड़ी और भी कहानियां जानें
क्या आपका कोई सवाल है? यहां जवाब पाएं.
Google for Education Reference Program, दुनिया भर के उन शिक्षण संस्थानों को मान्यता देता है जो Google for Education की टेक्नोलॉजी और एजुकेटर सर्टिफ़िकेशन प्रोग्राम का असरदार और बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल करके, शिक्षा के भविष्य को एक नया रूप दे रहे हैं. Google इन संस्थानों को खास पहचान देता है, ताकि वे एक-दूसरे से जुड़ सकें, सीख सकें, और प्रेरणा ले सकें.
Reference Program के सदस्य, चाहे वे प्राइमरी और सेकंडरी स्तर के छात्र-छात्राओं को पढ़ाने वाले Google for Education के रेफ़रंस संस्थान हों या Gemini for Education रेफ़रंस यूनिवर्सिटी, शिक्षा के क्षेत्र में लीडर की एक खास और प्रेरणा देने वाली ग्लोबल कम्यूनिटी का हिस्सा बनते हैं.
किंडरगार्टन से बारहवीं क्लास तक के स्कूलों में, Google for Education प्रीमियर रेफ़रंस और रेफ़रंस संस्थानों को Google Workspace for Education Plus, Gemini, और Chromebook जैसे टूल को पूरे स्कूल सिस्टम में अपनाकर, सीखने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए मान्यता दी जाती है.
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में, यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को Gemini for Education रेफ़रंस संस्थानों के तौर पर मान्यता दी जाती है. ऐसा इसलिए, क्योंकि ये संस्थान Google के एआई टूल का बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल करते हैं. Gemini for Education और NotebookLM को पूरे संस्थान में अपनाकर, ये संस्थान सीखने-सिखाने और रिसर्च की नई संभावनाओं को तलाश रहे हैं.
रेफ़रंस संस्थान, Google से जुड़े अपने अनुभव सभी के साथ शेयर करने के लिए तैयार रहते हैं. फिर चाहे छात्र-छात्राएं किसी भी उम्र के हों. ये अक्सर अपने स्कूल और संस्थानों में आने वाले लोगों के साथ सलाह, सुझाव, और सबसे सही तरीके शेयर करते हैं. साथ ही, टेक्नोलॉजी को सफलता के साथ अपनाने और स्कूल को बेहतर बनाने के लिए, ये दूसरे स्कूलों के लिए एक उदाहरण के तौर पर काम करते हैं. इससे दूसरे स्कूल इनसे सीखकर, खुद को बेहतर बना सकते हैं.
Google for Education Reference Program में सिर्फ़ न्योता मिलने पर शामिल हुआ जा सकता है.
Reference Program में शामिल होने के लिए, किंडरगार्टन से बारहवीं क्लास तक के संस्थान को ये शर्तें पूरी करनी होंगी:
- Google for Education की टेक्नोलॉजी (Gemini for Education, Google Workspace for Education Plus, Chromebook वगैरह) को पूरे स्कूल सिस्टम में अच्छी तरह अपनाया गया हो
- अपने एजुकेटर की ट्रेनिंग और सीखने को बढ़ावा देना होगा. इसका पता, Google for Education के एजुकेटर सर्टिफ़िकेशन प्रोग्राम (Champions, एजुकेटर लेवल 1 और लेवल 2 सर्टिफ़िकेटशन) में उनकी भागीदारी से चलता हो.
उच्च शिक्षण संस्थान को ये शर्तें पूरी करनी होंगी:
- Gemini for Education और NotebookLM को पूरे संस्थान में अच्छी तरह अपनाया गया हो.
- फ़ैकल्टी की ट्रेनिंग और सीखने को बढ़ावा दिया जाता हो, जिसका पता उनके Gemini सर्टिफ़िकेशन से चलता हो.
Reference Program, एजुकेशन सिस्टम में टेक्नोलॉजी को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने और शिक्षा के भविष्य को बेहतर बनाने में योगदान देने के लिए, पूरे शिक्षण संस्थान को मान्यता देता है.
Champions Program और Google for Education एजुकेटर लेवल 1 और लेवल 2 सर्टिफ़िकेशन के तहत, किसी एजुकेटर को उसकी उपलब्धियों के लिए पहचान दी जाती है.
हर रेफ़रंस संस्थान में चैंपियन (Google से कोच, ट्रेनर, इनोवेटर या GEG लीडर के तौर पर सर्टिफ़िकेट पाने वाले एजुकेटर) और सर्टिफ़ाइड एजुकेटर मौजूद हो सकते हैं, लेकिन सिर्फ़ इनकी मौजूदगी भर से कोई संस्थान Reference Program के लिए अपने-आप चुने जाने की शर्तें पूरी नहीं कर लेता. ऊपर “Reference Program में शामिल होने की ज़रूरी शर्तें क्या हैं?” सेक्शन देखें.
फ़िलहाल, हम हर देश में नए रेफ़रंस संस्थानों को इस प्रोग्राम में शामिल नहीं कर रहे हैं.
अगर आपके संस्थान को भविष्य में इस प्रोग्राम में शामिल होने के बारे में जानना है, तो ऊपर दी गई सामान्य ज़रूरी शर्तें देखें. अगर आपके मन में अब भी कोई सवाल है, तो अपने भरोसेमंद Google for Education पार्टनर या Google से संपर्क (नीचे देखें) करें.
हमसे संपर्क करें और आज ही से दूसरों के लिए मिसाल बनें
Google for Education के टूल इस्तेमाल करने में माहिर बनें और सीखने-सिखाने का नया तरीका अपनाएं.